परिचय
आज के समय में कंप्यूटर की जानकारी होना बहुत जरूरी हो गया है। अगर आप कंप्यूटर फील्ड में करियर बनाना चाहते है, तो PGDCA (Post Graduation diploma in computer Application) एक बेहतरीन कोर्स है। इस पोस्ट में हम जानेंगे PGDCA कोर्स क्या है, सिलेबस, फीस, अवधि और नौकरी के अवसर - वो भी आसान हिंदी में।
PGDCA Course Kya Hai?
PGDCA एक पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स है, जिसे ग्रेजुएशन के बाद किया जाता है। यह कोर्स आपको कंप्यूटर, सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामिंग और डेटाबेस की पूरी जानकारी देता है।
यह कोर्स उन छात्रों के लिए बहुत अच्छा है जो:
- कंप्यूटर से जुड़ी नौकरी चाहते हैं
- कंप्यूटर टीचर बनना चाहते हैं
- ऑफिस वर्क या IT फील्ड में जाना चाहते हैं
PGDCA Course Duration (अवधि)
- कोर्स अवधि: 1 साल
- अधिकतर कॉलेजों में यह 2 सेमेस्टर में होता है
PGDCA Syllabus (सिलेबस)
PGDCA का सिलेबस कॉलेज के अनुसार थोड़ा अलग हो सकता है, लेकिन सामान्यतः इसमें ये विषय होते हैं:
I - Semester
- Fundamentals Of Computer
- P.C. Packages (Word, Excel, Powerpoint)
- Database Using MS - Access
- Fundamentals Of Multimedia
II - Semester
- IT Trends And Technology
- Internet And Web Designing
- DTP WITH Page Maker And PhotoShop
- Multimedia with Corel Draw Premier And Sound Forge
PGDCA Course Fees (फीस)
PGDCA कोर्स की फीस कॉलेज पर निर्भर करती है:
- सरकारी कॉलेज : ₹5,000 से ₹15,000
- प्राइवेट कॉलेज: ₹15,000 से ₹40,000
PGDCA के लिए योग्यता (Eligibility)
PGDCA कोर्स करने के लिए:
- उम्मीदवार का ग्रेजुएशन पूरा होना चाहिए
- किसी भी स्ट्रीम (Arts, science , commerce ) से स्नातक हो सकता है
- कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान फायदेमंद होता है
PGDCA करने के फायदे
- कम समय में कंप्यूटर कोर्स
- आईटी सेक्टर में नौकरी के अवसर
- सरकारी और प्राइवेट दोनों जॉब के लिए उपयोग


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें